प्रमुख जानकारी
मंदिर प्रशासन
निःशुल्क दर्शन टोकन
अन्य आकर्षण
यात्री व्यवस्था
दान भेंट विकल्प
सोशल

  

मंदिर समय सारिणी
ओमकार प्रसादालय (अन्न क्षेत्र)
     
   
 
श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रसादालय (अन्न क्षेत्र) संचालित किया जाता है। इसमें दर्शनार्थियों/ श्रद्धालुओं को नाममात्र के शुल्क पर भोजन कराया जाता है। श्री ओम्कारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवीन  'श्री ओमकार प्रसादालय' का निर्माण किया गया है. जो की झुला पुल से कुछ दूरी पर स्थित है. यह भव्य प्रसादालय एक समय में करीब 500 लोगो को भोजन उपलब्ध करवाने में सक्षम है. यहाँ विशाल किचन तथा डाइनिंग हॉल हैं. श्रद्धालुओं के लिए टेबल कुर्सी कूलर पंखे, शुद्ध पेयजल तथा विश्राम स्थल की व्यवस्था है. यहाँ प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भोजन एवं सायंकाल ७ बजे से १० बजे  तक खिचड़ी परोसी जाती है.  समस्त भोजन प्रशिक्षित रसोइयों के द्वारा मंदिर अधिकारीयों की देखरेख में बनाया जाता है. यह प्रसादालय ट्रस्ट द्वारा वित्तपोषित है.
कोई भी श्रद्धालु एवं  दानदाता उक्त प्रसादालय में नगद राशी अथवा भोजन सामग्री का दान कर सकता है, जिस हेतु विधिवत रसीद दी जाती है। आप भी उक्त पुण्य कार्य में सहभागी बन सकते है। इस हेतु निर्धारित राशी ऑनलाइन, मंदिर कार्यालय अथवा स्वागत कक्ष में जमा करा सकते है। आपके द्वारा दिए गए दान का उपयोग भोजन व्यवस्था में किया जायेगा. जरूरतमंद यात्रीगण, साधू सन्यासी, परिक्रमा वासी एवं निर्धन लोग इससे लाभान्वित होंगे.
इस प्रयोजन में दान की गई राशी का भोजन टिकट के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता. भोजन हेतु कूपन बुक करें,

 
 
सेवा भेंट राशि
११ व्यक्तियों के भोजन की दान राशि   ११००/-                       
२१ व्यक्तियों के भोजन की दान राशि   २१००/-
१ व्यक्तियों के भोजन की दान राशि   ५१००/-
१०१ व्यक्तियों के भोजन की दान राशि ११०००/-
 
     
 
                   
 
विशेष सुविधाएं
पूजन विकल्प
ओंकार स्टोर
उपयोगी
विशेष दान सुविधा
बुकिंग सहायता

हेल्प : प्रातः 8 से शाम 8 बजे



लाइव दर्शन


ऑफिशियल एप
Get it on Google Play
फ़ॉलो करें
ओम्कारेश्वर