प्रमुख जानकारी
मंदिर प्रशासन
निःशुल्क दर्शन टोकन
अन्य आकर्षण
यात्री व्यवस्था
दान भेंट विकल्प
सोशल

  

मंदिर समय सारिणी
ओमकार प्रसादालय
     
 
सभी दर्शनार्थियों के लिए श्री ओम्कारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा नए बने “ममलेश्वर सेतु” के समीप ओंकार प्रसादालय बनाया गया है. यहाँ सभी जन अल्प शुल्क पर टिकट लेकर भोजन प्राप्त कर सकते हैं.यहाँ प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भोजन एवं सायंकाल ७ बजे से १० बजे  तक खिचड़ी परोसी जाती है. यहाँ शुद्ध एवं सात्विक भोजन परोसा जाता है. यह प्रसादालय भव्य रूप मे बनाया गया है। यदि कोई श्रद्धालु इस प्रयोजन हेतु कोई भी वस्तु सेवा या नकद दान देना चाहे तो मंदिर प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं ।

प्रसादालय में सहयोग के लिए क्लिक करें
 
खान पान व्यवस्था
     
  श्री ओम्कारेश्वर तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालु / दर्शनार्थीयों के लिए जन हेतु विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध है। चाय, नाश्ते हेतु कई होटल और रेस्टोरेंट्स मुख्य बाज़ार एवं पुराने पुल के पास स्थित है। इन स्थानों पर शाकाहारी भोजन जैसे गुजराती थाली, पारंपरिक भोजन जैसे दाल-बाटी चूरमा आदि उपलब्ध होते है। ओम्कारेश्वर पवित्र स्थल होने के कारण मांसाहारी भोजन यहाँ उपलब्ध नहीं है। 
     
  इसके अतिरिक्त श्री गजानन मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित भोजनालय, श्री गजानन आश्रम में स्थित है जहाँ उत्तम कोटी का भोजन उपलब्ध है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा एम्. पी टूरिज्म का रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है जहाँ सभी प्रकार का शाकाहारी भोजन श्रद्धालुगण प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त समय समय पर विभिन्न धार्मिक आश्रमों पर निशुल्क भंडारे आयोजित किये जाते है जिनका लाभ सभी श्रद्धालु उठा सकते है।  इंदौर की ओर से आने वाले श्रद्धालुगण नर्मदा पुल पर स्थित “गोपाल-मिडवे” पर रुककर चाय-नाश्ते का आनंद मनोरम द्रश्य के साथ ले सकते है।
विशेष सुविधाएं
पूजन विकल्प
ओंकार स्टोर
उपयोगी
विशेष दान सुविधा
बुकिंग सहायता

हेल्प : प्रातः 8 से शाम 8 बजे



लाइव दर्शन


ऑफिशियल एप
Get it on Google Play
फ़ॉलो करें
ओम्कारेश्वर